{"_id":"6589c88667d10674840cc949","slug":"five-vehicles-collide-one-after-the-other-on-the-expressway-in-fog-one-dead-10-injured-orai-news-c-224-1-ori1004-8781-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोहरे में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक पांच वाहन टकराए, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोहरे में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक पांच वाहन टकराए, एक की मौत, 10 घायल
Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
जालौन। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकराते चले गए। हादसे में गिट्टी भरा डंपर खंती में पलटने से एक क्लीनर की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाकर वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 193 के पास हादसा हुआ। झांसी के बरुआसागर क्षेत्र का निवासी चालाक भरत अपने साथी खलासी अनिकेत (25) निवासी पोलवा झांसी के साथ डंपर में गिट्टी भरकर कन्नौज के तिर्वा जा रहा था। जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर डकोर की ओर से औरैया की ओर तेजी से जा रहे मटर से भरी डीसीएम ने डंपर को टक्कर मार दी। गिट्टी लदा डंपर पलटने से डंपर चालक और खलासी गंभीर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से जा टकराया। पीछे मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आगरा टमाटर लेकर जा रही डीसीएम और उसके पीछे से आ रही कार टकरा गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने डंपर के क्लीनर अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। 10 घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुशील कुमार ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया। वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित करवा दिया गया है। कोहरे के चलते दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटना में ये हुए घायल
ट्रक चालक लखनऊ काकोरी के हबीबपुर निवासी रोहित (30), खलासी रमपुरवा निवासी अभिषेक (27), डंपर चालक भारत यादव (45), राठ के अकोंदा निवासी पुष्पेंद्र (28), राजस्थान के दौसा निवासी महेंद्र कुमार (34), लखनऊ के मालीहाबाद निवासी रोहित यादव (35), झांसी निवासी विशाल (35) और कार सवार झांसी निवासी इंद्रपाल, शोभित अग्रवाल व रविकांत आदि घायल हुए।