फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five trains including Antyodaya and Panvel Express cancelled

Jalaun News: अंत्योदय, पनवेल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त

Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five trains including Antyodaya and Panvel Express cancelled
उरई। गोरखपुर में ट्रैक मरम्मत के कार्य का असर मुंबई जाने वाली गाड़ियों में पड़ रहा है। मंगलवार को अंत्योदय एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, छपरा-मुंबई एक्सप्रेस, त्योहार स्पेशल और कुशीनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते गोरखपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर निरस्त किया गया है। मंगलवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12597 अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन नंबर 15065 पनवेल एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 22583 छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 01080 त्योहार स्पेशल निरस्त रही। वहीं, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को नहीं हुआ। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले आरक्षित श्रेणी व दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों ने त्योहार के मौके पर ट्रेनों का संचालन न होने की वजह से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इसके लिए रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से करना चाहिए। दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे बड़े त्योहार पर लोग अपने-अपने घरों को जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों का संचालन रोकने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। काम जल्द होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार के मौके से ट्रेनों के संचालन बंद होने से बढ़ेगी परेशानी
व्यापारी अकरम का कहना है कि त्योहार के मौके पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। इसकी वजह से त्योहारों में लोगों का आना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि रेल का सफर रोड के सफर से किफायती और सुरक्षित है। ऐसे में रेल प्रशासन को यात्रियों के हितों में कोई विकल्प देना चाहिए ताकि वह अपने घरों तक पहुंच सके। समाजसेवी रफीउद्दीन का कहना है कि झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से लोगों को घर आने जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed