फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five people died in road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five people died in road accidents
उरई। अलग-अलग सड़कर दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। चारों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से जान चली गई।
विज्ञापन

- पहली घटना एट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पिरौना स्थित एक होटल के पास हुआ। जहां सड़क से अन्ना मवेशी भगा विजय अहिरवार (50) पुत्र दीन दयाल निवासी एट को बाइक सवार युवक राकेश (35) पुत्र सियाराम निवासी बम्होरीकलां थाना आटा ने टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ व बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर बदहवाश परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राकेश दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह सोमवार की देर शाम बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। जबकि विजय अहिरवार के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रुप से विक्षिप्त था सड़क पर घूमता रहता था और सड़क पर घूमने वाले जानवारों को होटल के पास से भगाता रहता था।
विज्ञापन

- दूसरी घटना माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा रेढऱ मार्ग पर हुआ। जहां दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हुई। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी किसान धनसिंह (42) पुत्र श्रीराम राठौर मंगलवार की शाम रेढऱ थाना क्षेत्र के नावली माता मंदिर के दर्शन करने गया था। दर्शनकर वह बाइक से देर शाम वह वापस बंगरा लौट रहा था। तभी बंगरा-रेढऱ मार्ग पर सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे धनसिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर माधौगढ़ अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी व पुत्री पूजा, सुजाता, मंगला व पुत्र संत कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीसरा घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के बुढ़ेरा पुलिया के पास हुआ। जहां मंगलवार को मूर्ति विसर्जित करने जा रहे टै्रक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुशील (26) पुत्र सोबरन, पवन कुमार उर्फ गब्बर (24) पुत्र रामस्वरुप यादव दोनों निवासी कस्बा रामपुरा गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में पड़े घायलों में सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहगीरों ने घायल पवन कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना जब सुशील के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक मातबर पुत्र बलवीर यादव निवासी रामपुरा को पकड़ लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी रामपुरा आरके सिंह का कहना है। अभी तक मृतक व घायल के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

वहीं चौथी घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी पुलिया के पास मंगलवार की देर शाम बाइक से जा रहे अमर सिंह (25) पुत्र भगवती शरण तोमर निवासी डकोर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed