{"_id":"61dc7b3680ac5226b80e9ccc","slug":"five-lakh-theft-in-the-showroom-near-the-police-station-orai-news-knp6746468112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुठौंद थाने के पास शोरूम के ताले तोड़कर पांच लाख नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुठौंद थाने के पास शोरूम के ताले तोड़कर पांच लाख नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
उरई/कुठौंद। कुठौंद थाने के पास शोरूम का शटर तोड़कर रविवार रात चोर पांच लाख रुपये ले गया। सीओ और फोरेंसिक टीम ने शोरूम में जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाने से कुछ दूरी पर बने भवन की पहली मंजिल पर नीरज कुमार गुप्ता का कपड़ों का शोरूम है। नीचे सीमेंट, खाद की दुकान है। रविवार की रात आठ बजे नीरज दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर ने सब्बल व बल्ली से थाने की ओर लगा शटर तोड़ दिया। शोरूम में रखी गोलक का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये उठा ले गए। सुबह शोरूम पर पहुंचे नीरज को चोरी की जानकारी हुई। नीरज ने बताया कि चोर कुछ चेक भी ले गए हैं। कुछ चेक फाड़कर फेंक गए।
सूचना पर सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा, फोरेंसिक टीम ने शोरूम पर जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दिखाई दिया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर दुकान में घुसते समय झाल ओढ़े दिख रहा है। अंदर उसने झाल फेंक दी। शायद उसे लगा होगा कि कैमरे नहीं चल रहे हैं। वह दुकान के अंदर बने किचन में आधा घंटे बैठकर फोन पर बातें करता रहा। सीसीटीवी फुटेज में एक ही चोर नजर आ रहा है।
शोरूम मालिक ने पुलिस को बताया कि जिले में कई जगह खाद, सीमेंट, सरिया आदि के प्रतिष्ठान हैं। वहां का तगादा इसी शोरूम पर आता है। रविवार को भी कई जगह से पैसा आया था। इसमें कुछ चेक भी थीं।
थाने के पास शोरूम में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि शोरूम का शटर थाना के आरक्षी बैरक के पास है। चोर सब्बल व बल्ली लेकर शटर का ताला तोड़ता रहा और पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इससे पुलिस की सतर्कता व गश्त की लापरवाही सामने आती है।