फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   First exile and then Ram devotees set out on a padyatra to Shri Ram's residence.

Jalaun News: पहले वनवास फिर श्रीराम आवास की पदयात्रा में निकले रामभक्त

Sat, 06 Jan 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
First exile and then Ram devotees set out on a padyatra to Shri Ram's residence.
मुहम्मदाबाद। जय श्रीराम, जय श्रीराम...। जयघोष के साथ भिंड से निकली 12 लोगों की टीम शुक्रवार की शाम उरई पहुंची।
विज्ञापन

इस चौथे पड़ाव में ठहरने के बाद शनिवार की सुबह सात बजे हमीरपुर के चिकासी मार्ग से चित्रकूट के लिए आगे बढ़ी। कारसेवकों की याद में शुरू हुई यह यात्रा चित्रकूट के बाद अयोध्या में पूरी होगी। पैदल हाथ में हिंदू ध्वज और कीर्तन मंडली के रूप में लंबा रास्ता तय कर रहे हैं।
अयोध्या राममंदिर में 22 जनवरी को प्राण-पतिष्ठा दिवस है। इस वजह से श्रीराम में आस्था रखने वाले श्रद्धालु अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के महधौली गांव के रहने वाले कुंज बिहारी बरुआ और संजीव शर्मा के नेतृत्व में 12 भक्तों की टोली दो जनवरी की सुबह चित्रकूट के लिए निकली थी। कुंज बिहारी बताते हैं कि कारसेवक उनके दादा महावीर प्रसाद और संजीव के दादा शिव नारायण शर्मा के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा शुरू की गई है।
विज्ञापन

बताया कि श्रीराम ने पहले चित्रकूट में वनवास किया था। इसीलिए यह यात्रा पहले चित्रकूट में पूरी होगी, फिर अयोध्या जाएंगे। भिंड के बाद कनासर, लहार, बंगरा, जालौन, उरई, हमीरपुर के चिकासी होते हुए आगे बढ़े हैं। यात्रा में राम चरित मानस और हिंदू ध्वज साथ में हैं। जहां रुकते हैं, वहां क्षेत्रीय लोगों की मदद से ढोलक, मजीरा लेकर कीर्तन करते हैं। इस यात्रा में व्यापारी, पुरोहित के अलावा ज्यादातर संख्या किसानों की है, जो इस यात्रा में खेत में काम करने के दौरान ही शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा में श्याम सुंदर, राम कुमार, देवेंद्र शर्मा, अवध बिहारी पंडित, बलराम चौधरी, कुंज बिहारी, संजीव शर्मा, राम बिहारी शर्मा, श्याम शर्मा, रवि पाल, अमरीश शर्मा, हरिओम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed