फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   first aid,mla,principal,compitition winner,doctor

दैनिक जीवन में किए गए पापों का नाश के लिए उपाकर्म जरूरी

Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
first aid,mla,principal,compitition winner,doctor
संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवीत का पूजन करते विद्वान। - फोटो : ORAI
उरई। श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस का आयोजन रविवार को स्थानीय आदर्श संस्कृत महाविद्यालय परिसर में किया गया। डॉ पूर्णेंद्र मिश्रा के आचार्यत्व में आयोजित सुबह 6 बजे से ही पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई। सभी बटुकों को गायत्री मंत्री से अभिनंदित नए यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण कराए गए। इसके बाद रक्षासूत्र बांधा गया। प्राचार्य डॉ जगप्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि वैदिक और पौराणिक रीतियों के अनुसार भारतीय संस्कृति में श्रावणी उपाकर्म पर्व सर्वोपरि है। दैनिक जीवन में जाने अनजाने में किए गए पापों के दमन के लिए उपाकर्म किया जाता है। उपाकर्म के अंतर्गत पंचगव्य न जरूर करना चाहिए। गायों के अपयव से निर्मित पंचगव्य के प्राशन से शरीर की अस्थियों में व्याप्त सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान 16 से 22 अगस्त तक चले संस्कृत समाप्त का समापन समारोह भी हुआ। जिसमें संस्कृत गीत, संभाषण, श्लोक, कंठ पाठ स्पर्धा, भगवत गीता पाठ आदि का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में आरुष पाराशर को पहला, रामजी शुक्ला को दूसरा व धर्मज्ञ तिवारी को तीसरा स्थान मिला। संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता में देवस्य चतुर्वेदी को पहला, शशांक द्विवेदी को दूसरा व कन्हैया पांडेय को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को कालेज के प्रबंधक व पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, अवनीश चंद्र द्विवेदी, राजेंद्र रावत, कृष्णकांत रावत, डॉ शालिगराम शास्त्री, रमाकांत, आशुतोष चतुर्वेदी, प्रभात, रामराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed