फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire itself: 23 bigha crop burnt to ashes

आग ही आग : 23 बीघा फसल जलकर हो गई राख

Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fire itself: 23 bigha crop burnt to ashes
जली गेहूं की फसल दिखाती सोमवती - फोटो : ORAI
उरई। जिले में छह स्थानों पर खेतों में आग लग गई, जिससे करीब 23 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दो स्थानों पर फसल कटने के बाद बचे अवशेषों में भी आग लग गई। आग से सभी जगह अफरातफरी मची रही। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन

कोंच क्षेत्र के घुसिया गांव में तेज सिंह वर्मा के खेत में साढ़े सात बीघा की कटी गेहूं की फसल में मशीन की चिंगारी से आग लग गई, जिससे फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के पहले पूरी फसल राख हो चुकी थी। वहीं कैलिया क्षेत्र के ग्राम गैंदोली में भी चित्रांगद गुर्जर की तीन बीघा गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से जल गई। यहां किसानों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिरसाकलार क्षेत्र के जखा गांव निवासी अवधेश सिंह के खेत के ऊपर से निकली हाईटेेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिरने से एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसी गांव में तीन किसानों श्रीपाल कुशवाहा उर्फ किशन की चार बीघा गेहूं, रामलखन उर्फ बलखंडी साढ़े चार बीघा, रमेश गौर की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेखपाल कृष्णा बाबू खरे ने बताया कि करीब 12 बीघा फसल जली है। महेवा ब्लाक के दमरास में कमला कुलश्रेष्ठ व चुन्नी तोमर के खेतों में खड़े ठंडलों में शनिवार की दोपहर आग लग गई। लोगों ने ट्यूबवेल से पानी मंगवाकर आग पर काबू पाया। यहां सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची।

उधर, कदौरा क्षेत्र के ग्राम बागी मौजे में दोपहर को गेहूं के डंठलों में आग लग गई, जिससे खेतों में फसल काट रहे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 20 बीघा में खड़े गेहूं के डंठल खाक हो गए।

कदौरा में पानी डालकर आग बुझाता किसान

कदौरा में पानी डालकर आग बुझाता किसान- फोटो : ORAI

कदौरा के बागी में गेहूं के डंठल  में लगी आग

कदौरा के बागी में गेहूं के डंठल में लगी आग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed