फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in Transformer, Major Stampede

ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची भगदड़

Sat, 29 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 29 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire in Transformer, Major Stampede
रानी तालाब के समीप जला ट्रांसफार्मर।

घर के सामने जमीन पर रखे 400 केेवीए केे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। दो घंटे बाद आग खुद ही बुझ गई। ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे में अंधेरा पसरा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है। कई बार विभाग से बदले जाने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


रामपुरा कस्बा में थाने के पीछे रानी तालाब मोहल्ले में कृपाशंकर चौरसिया के मकान के सामने जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा है। गुरुवार की रात एक बजे इसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही थीं। ट्रांसफार्मर के तार भी जलते रहे, जिससे चौरसिया परिवार काफी सहमा रहा। आग से मकान के दरवाजे पाइप, खिड़की आदि भी जल गए। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


आग लगने से कस्बे में अंधेरा पसरा है। आग से कृपाशंकर व किरायेदार सुभाष चौरसिया का परिवार बाल-बाल बच गया।  मोहल्ले केे लोगों ने विद्युत विभाग की इस लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए ट्रांसफार्मर यहां से दूर एकांत में रखे जाने की मांग की। मोनू दुबे, सुरेश चंद्र, राजेश सिंह आदि ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर यहां से हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed