फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in paper warehouse, loss of millions

Jalaun News: कागज गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 01 Jun 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire in paper warehouse, loss of millions
कालपी। कागज फैक्ट्री में आग लगने से खलबली मच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग लगने से लाखों रुपये के कागज राख में तब्दील हो गए। आग इतनी भीषण हो गई कि दमकल को मौके पर बुलाना पड़ा। तब कहीं जाकर कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन








कालपी के मोहल्ला उदनपुरा में तंजीम के कागज गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम कागज से भरा हुआ था। भड़की आग ने सब को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत दमकल की को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का कागज जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक ने बताया कि दो ट्रक कागज गोदाम में रखा था। जिसकी कीमत 17 लाख रुपये होगी। सब जलकर राख हो गया। वहीं अग्निशमन दल के प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed