फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire due to short circuit, loss of one lakh

शार्ट सर्किट से आग, एक लाख का नुकसान

Mon, 07 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fire due to short circuit, loss of one lakh
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के सिमरिया गांव में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 35 हजार रुपये नगद व गृहस्थी का सामान राख हो गया। लगभग एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान ने पानी का टैंकर मंगवा कर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

सिमरिया गांव निवासी श्रीचंद कुशवाहा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार को वह परिवार के साथ बालू खदान पर मजदूरी करने गए थे। इसी बीच शाट सर्किट से घर में आग लग गई। श्रीचंद कुशवाहा के मुताबिक सुबह बिजली आपूर्ति शुरू होने से घर के अंदर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान व बाहर दुकान राख हो गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से 35 हजार रुपये नगद, 10 क्विंटल अनाज समेत करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड सूचना देने के बावजूद नहीं पहुंची। प्रधान विनय राजपूत ने टैंकर मंगाकर आग पर काबू किया। प्रधान ने बताया कि नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए तहसील के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल गांववालों ने उसे खाने पीने का सामान मुहैया कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed