फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire caused by sparks from fireworks, loss of lakhs

Jalaun News: आतिशबाजी से भड़की चिंगारी से लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 24 May 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by sparks from fireworks, loss of lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच।
तहसील क्षेत्र के भदारी गांव में शादी समारोह में चली आतिशबाजी और भदेवरा में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने दोनों गांवों में भारी तबाही मचाई। भदारी में देखते ही देखते पांच घर बुरी तरह जल गए। उनकी गृहस्थी खाक हो गई जिससे उन्हें लाखों की चपत लगी है। घटना तड़के दो से तीन बजे के बीच की है। सूचना पर अधिकारी व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आगजनी में आठ बकरियां भी जल गईं और घरों में रखी नकदी जलने की भी खबर है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी में सोमवार की रात मूलचंद्र की बेटी प्रभा की शादी थी। जिसमें नगरा गुरसराय से बरात आई थी। द्वारचार के बाद आतिशबाजी चलाई जा रही थी। तड़के दो से तीन बजे के बीच अचानक आतिशबाजी की चिंगारी एक घर पर गिरी। जिससे उस घर में आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास रामप्रसाद, रिंकूलाल, मूलचंद्र पुत्र मोहन लाल, रामशरण,और रामेश्वर के घरों को अपनी चपेट में ले लिया और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने किसी तरह घरों के भीतर सो रहे महिलाओं और बच्चों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। ग्रामीणों ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पुलिस और दमकल को भी सूचना दी गई। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। दमकल ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए गांव का ही रवि दीवार पर चढ़ा था तभी आग का भभका उठा जिससे वह झुलस गया और अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा जिससे वह घायल हो गया। आगजनी में सबसे ज्यादा नुकसान रिंकू लाल का हुआ है। आग से आठ बकरियां भी जलकर मर गईं। घर में रखी बाइक, दो साइकिलें, साउंड सर्विस, आटा चक्की, सिलाई मशीन, सिलने के लिए आए ग्राहकों के कपड़े करीब एक लाख की नकदी भी जलकर राख हुए हैं। रामप्रसाद की गृहस्थी में रखा सामान, करीब तीन क्विंटल गेहूं व नकदी भी स्वाहा हो गए।
विज्ञापन


भदेवरा में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जला घर
फोटो-24आग बुझाते दमकल कर्मी एवं ग्रामीणों की भीड़।
कोंच।
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर आगजनी की एक और घटना ग्राम भदेवरा में हुई। जहां ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग से लगी आग ने एक घर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। वली मोहम्मद उर्फ दाऊ के घर के बाहर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। दोपहर अचानक उसमें स्पार्किंग हुई और ट्रांसफार्मर से उड़ी चिंगारी ने दाऊ के घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के कई घंटे बाद दमकल की गाड़ी वहां पहुंच सकी। तब तक घर में रखा ट्रैक्टर, पांच ट्राॅली भूसा, बोरिंग मशीन, फोरव्हीलर गाड़ी के टायर व गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed