{"_id":"5e08f43f8ebc3e8796393c4f","slug":"fire-caused-by-short-circuit-shops-burnt-due-to-smoke-orai-news-knp5351784196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, धू धू कर जली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, धू धू कर जली दुकानें
विज्ञापन
आग से जला सामान देखते दुकानदार
- फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे के चतेला बस स्टैंड के पास स्थित मार्केट में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे मोबाइल कैफे व होटल जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख कर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का मानना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। वहीं संचालकों ने आग पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। कैफे संचालक व होटल मालिक का कहना है कि आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कस्बे के चतेला स्टैंड के सड़क किनारे सैकड़ों खानपान की दुकानें व आधा दर्जन मोबाइल कैफे हैं जिसमें मोहल्ला हैदरपुरा निवासी दीपक गुप्ता पुत्र रामसनेही की मोबाइल कैफे की दुकान है व बगल में ही धीरेंद्र कुमार पुत्र रामविलास का चाय पानी का होटल है। रात 9 बजे दीपक व धीरेंद्र अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात 11 बजे अचानक मार्केट में आग लग गई, जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आग की लपटे देख कर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानें जल कर राख हो गई थीं। दीपक गुप्ता ने बताया कि दो लैपटॉप, दो प्रिंटर मशीन, एक इन्वर्टर 40, नराइड व एक सैकड़ा कीपैड फोन, 25 हजार नगद सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। नुकसान पांच लाख रुपये का हुआ है वहीं धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका एक फ्रीजर, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक की दो सौ पेटी सहित 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना पर संदेह जताकर आग लगने के कारणों के जांच की मांग की। इस संबन्ध में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि लेखपालों को मौके पर भेजा जा रहा है। जो भी संभव होगी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
आग बुझाने में झुलसा मोबाइल संचालक
आग की भीषण लपटों को देख कर सूचना पर पहुंचा कैफे संचालक दीपक गुप्ता व उसका भाई श्रीकृष्ण गुप्ता दुकान पर लगी आग को देख बदहवास हो गए और आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगे, जिससे दोनों झुलस गए, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कर्ज पर ले रखे थे रुपये
मोबाइल कैफे संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि आठ दिन पूर्व डेढ़ लाख रुपये ब्याज में लेकर कंप्यूटर व एंड्राइड व कीपैड फोन लाया था, लेकिन आग से सब जल गया। अब कैसे कर्ज चुका पाऊंगा।
पुलिस कर्मियों की मदद से बचीं कई दुकानें
स्थानीय लोगों की माने ंतो पुलिस कर्मियों की मेहनत से कई दुकानें बच गई। फायर ब्रिगेड के न आने पर पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने सरकारी नलों से बाल्टियां भर कर आग बुझाई।

कदौरा में आग से जलती दुकाने- फोटो : ORAI