फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in the roof of the stove, newborn baby died

Jalaun News: चूल्हे से छप्पर में लगी आग, नवजात शिशु की मौत

Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the roof of the stove, newborn baby died
उरई। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के एक घर में आग लगने से मासूम नवजात की जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान मासूम छप्पर के नीचे सो रहा था। चूल्हे से आग छप्पर में लगी और फिर वह मासूम उसकी चपेट में आ गया और आग इतनी ज्यादा थी कि खाट समेत मासूम का शरीर राख हो गया।
एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में गुलाब सिंह के घर में शुक्रवार की सुबह चूल्हे में कुछ बन रहा था। चूल्हे में आग तेज थी और उससे निकली चिंगारी ने छप्पर में आग सुलगा दी। आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी और फिर तेज हो गई। छप्पर के नीचे खाट पर एक माह का मासूम सो रहा था। उस समय घटना से अनजान उसके परिजन दूर थे।
विज्ञापन

छप्पर की आग तेज हो गई और छप्पर का जलता हुआ एक हिस्सा नीचे सो रहे बच्चे के ऊपर गिर गया। आग तेज थी, बच्चा पूरी तरह से जल गया। जब तक परिवार के लोग पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो गई। उसके शरीर का काफी हिस्सा राख नुमा हो गया था। दुखी पिता गुलाब सिंह ने बताया कि उसक बेटा एक माह का था। वह नहीं समझ पाए कि कब छप्पर में आग लगी और उसका बच्चा उसकी चपेट में आ गया। जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत से उसकी मां काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। पिरौना क्षेत्र के लेखपाल चंदन शिवहरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ताल की है। कहा कि रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई। नहीं सो रहा था तो लोरी सुनाई थी। दोबारा जब आई तो उसका बेटा नहीं रहा। कलेजे के टुकड़े की जलने से मौत की घटना से मां काजल सदमें में आ गई और वह वहीं तड़पकर गिर पड़ी।
एक माह पहले ही वह बेटे की मां बनी थी। दो बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ तो पित गुलाब सिंह खुशी से उछल पड़े थे। यह बताते हुए गुलाब सिंह ने कहा कि कई वर्षों से पुत्र की आस में था। नहीं पता था कि सिर्फ चंद दिन ही भगवान उसे यह सुख देने वाले हैं। शुक्रवार की सुबह उसके मासूम बेटे के लिए काल बन गई।

सुबह करीब आठ बजे काजल खाना बनाने के लिए छप्पर के नीचे चली गई। अपने एक माह का मासूम चारपाई पर सुला गई थी। नहीं सो रहा था तो उसे लोरी सुनाई थी। छप्पर में आग लगी और उसने मासूम को पूरी तरह से जला दिया। इस घटना से गांव के लोग भी रो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed