{"_id":"67f2cbac86f84e1f4d06e234","slug":"fire-broke-out-in-the-field-due-to-spark-from-ht-line-12-bigha-wheat-burnt-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1001-127752-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, 12 बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, 12 बीघा गेहूं राख
Mon, 07 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख किसानों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग से तीन किसानों की करीब 12 बीघा गेहूं की फसल व तीन बीघा डंठल जलकर राख हो गए।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव निवासी राजू अहिरवार का ऐर मौजे में खेत है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार को लाइन से निकली चिंगारी से राजू के खेत में खड़े डंठलों में आग लग गई। लोगों ने नलकूप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ने लगी। तब ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी।
दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने ध्रुवराम की चार बीघा, सुरेंद्र की पांच बीघा, बृजेंद्र राजपूत की तीन बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र को कैंसर है, उसकी पांच बीघा फसल जलने से घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पूरा परिवार इसी पर निर्भर था। लगातार आग लगने की घटनाओं से किसानों में दहशत है।