{"_id":"65a199cea8ea06841905dc27","slug":"fire-broke-out-in-peanut-shops-loss-worth-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1001-9547-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मूंगफली की दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मूंगफली की दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कालपी। मूंगफली को दो थोक की दुकानों में गुरुवार रात करीब दो बजे आग लग गई।
आग की लपटें जब पड़ोसियों को दिखीं तो दुकान मालिकों को सूचना दी और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। घटना से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज बाजार स्थित राजू गुप्ता व रामू गुप्ता की थोक मूंगफली की दुकानें हैं। दोनों भाई गुरुवार की रात दुकानों को बंद कर घर चले गए थे। तभी देर रात उनकी दुकानों में आग लग गई, आग की लपटों को देख पड़ोसी सनी यादव ने दोनों को इसकी जानकारी दी और दमकल को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकानों में रखे बोरों में भरी मूंगफली जलकर राख हो गई। इसके साथ ही पास में बंधी तीन बकरियां भी जल गईं। दोनों भाइयों ने बताया कि आग से करीब चार से पांच लाख रुपये की मूंगफली और अन्य सामान जल गया है। कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।