{"_id":"661ee112aeffc9ddfa0f8579","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-five-lakh-rupees-kept-in-the-car-burnt-orai-news-c-224-1-ori1001-113514-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, कार में रखे पांच लाख रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, कार में रखे पांच लाख रुपये जले
विज्ञापन
आटा। शॉर्ट-सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। चालक ने बताया कि कार में करीब पांच लाख रुपये रखे थे जो आग से जल गए हैं।
थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी किसान नरेंद्र सिंह कई वर्षो से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर में रहते हैं। मंगलवार को खेती किसानी के काम से कार लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही कार हैदलपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नरेंद्र ने गाड़ी को रोका, लेकिन शीशा न खुलने से उतर नहीं सके। राहगीरों ने कार में आग लगी देख चालक को बाहर निकाला। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नरेंद्र ने बताया कि कार में ट्रैक्टर खरीदने के लिए पांच लाख रुपये रखे थे, आग से रुपये भी जल गए।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जगह-जगह वाहनों की चेकिंग कर रही है। आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम ले जाने पर रोक रहती है, लेकिन कहीं पर भी पुलिस ने चेकिंग नहीं की। लोगों का कहना है कि ऐसे कई वाहन चालक रुपये लेकर आते-जाते हैं। चेकिंग न होने से वह बच जाते हैं।