फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire and fire in the house

घर में आग लगने से अनाज व कपड़े राख

Fri, 29 Dec 2017 11:09 PM IST
जालौन
जालौन Updated Fri, 29 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire and fire in the house
आग - फोटो : ANI
कस्बा कदौरा में एक मकान में लगी आग से पूरी गृहस्थी जल गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। उधर एसडीएम कालपी के निर्देश पर लेखपाल ने गांव पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन



कदौरा कस्बे के मोहल्ला बम्होरी निवासी राधाकृष्ण का परिवार गुरुवार की देर शाम खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात अचानक उसके घर में आग लग गई। आग की लपटें तेज होते ही आस पास के ग्रामीणों जाग गए।
विज्ञापन


घर के अंदर से लपटें उठती देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने दरवाजे की कुंडी बजाकर घर में सो रहे राधाकृष्ण व उसके परिवार को जगाया। ग्रामीणों ने पूरे परिवार को किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। राधाकृष्ण ने बताया कि घर में आग कैसे लगी उसका तो पता नहीं चला, लेकिन आग से घर में रखा अनाज, कपड़े व बर्तन समेत सभी जरूरी सामान जल गया।


आग से करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर आग की सूचना पर एसडीएम कालपी ने लेखपाल दयाशंकर को भेजकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कराया। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed