{"_id":"6a39852f97e473e6a00d2824","slug":"fir-registered-against-four-in-laws-including-the-husband-for-attempted-murder-and-dowry-harassment-orai-news-c-224-1-ori1005-145826-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के नया पटेल नगर में रविवार शाम आग से झुलसी महिला के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का उपचार ग्वालियर के अस्पताल में चल रहा है।
नया पटेल नगर निवासी महक (22) रविवार शाम संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसे उरई से झांसी भेजा गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति हरिकिशन उर्फ बाबूजी अन्य महिलाओं से बातचीत करता है। विरोध करने पर पति ने गुस्से में आकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। वहीं महिला के पिता सुलखना निवासी किशुन कुमार वर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे और दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर और महिला के बयानों के आधार पर पति नया पटेल नगर निवासी हरिकिशुन, ससुर पुनू, सास मीना और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।