{"_id":"69ea848bb395c2b72c07b096","slug":"fir-against-four-for-beating-up-students-outside-degree-college-orai-news-c-224-1-ori1005-143352-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डिग्री कॉलेज के बाहर छात्रों की पिटाई में चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डिग्री कॉलेज के बाहर छात्रों की पिटाई में चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। डिग्री कॉलेज के बाहर दो छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्टों से पीटने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
बुधवार को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी का पेपर समाप्त होने के बाद जैसे ही दो छात्र कॉलेज परिसर से बाहर निकले। पहले से घात लगाए बैठे 10-12 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कमर से बेल्ट निकालकर छात्रों को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले से बचने के लिए एक छात्र पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। उसे दुकान से खींचकर बाहर लाया गया और फिर से बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द निवासी छात्र अभिजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रामू, अनुज, देवी और भाई जी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर इस तरह का हमला क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। खुलेआम छात्रों पर बेल्टों से हमला किए जाने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
- बृजेश बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी