फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Find coaching center CCTV

कोचिंग सेंटर पर लगाएं सीसीटीवी

Fri, 23 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Find coaching center CCTV
कोतवाली में संचालकों की बैठक लेते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग में छात्राआें के साथ कोई अभद्रता या छेड़खानी की वारदात न हो इसके  लिए एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने स्थानीय कोतवाली में कोचिंग संचालकों के साथ शुक्रवार को बैठक की। उनको कोचिंग सेंटर के क्लास रूम व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे संदिग्धाें की पहचान में पुलिस को मदद मिलेगी। उन्हाेंने यह भी कहा कि
विज्ञापन


अगर कोई अराजकतत्व कोचिंग या आसपास अराजकता करता है तो  संचालक पुलिस की मदद ले सकते हैं। पुलिस ऐसे शोहदाें को सबक सिखाएगी। सीओ जंगबहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस यह व्यवस्था करने जा रही है कि कोचिंग के आसपास सादा कपड़ों में पुलिस मौजूद रहेगी। इससे शोहदाें पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, कोतवाल संजय गुप्त ने कहा कि
विज्ञापन


छात्राएं बिना झिझक के छेड़खानी करने वाले शोहदाें की शिकायत पुलिस से करें। पुलिस उनका नाम गुप्त रखकर आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान शहर में संचालित कोचिंग सेंटर के प्रबंधक मौजूद रहे और उन्हाेंने पुलिस को सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed