{"_id":"666b497e8870bfc2af04b4b4","slug":"fight-broke-out-over-making-the-dancer-dance-to-a-favourite-song-orai-news-c-224-1-ori1001-115872-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डांसर से पसंदीदा गाने पर नृत्य कराने के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डांसर से पसंदीदा गाने पर नृत्य कराने के विवाद में मारपीट
Fri, 14 Jun 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन के छोटी माता मंदिर में रामलीला के दौरान डांसर से पसंदीदा गाने पर नृत्य को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे एक युवक सिर में लाठी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गोहन थाना क्षेत्र के छोटी माता मंदिर में भागवत कथा चल रही हैं। भागवत के बाद रात में रामलीला का आयोजन होता है। बुधवार रात रामलीला में डांसर से अपना पसंद के गाना गाने में नृत्य कराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर देखते-देखते ही दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गोहन निवासी प्रदीप राजपूत (25) सिर में लाठी लगने से जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर प्रदीप ने सहबाजपुर निवासी जितेंद्र यादव, लवकुश व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गोहन थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।