{"_id":"67b77f5af9bae1e97c0a69b3","slug":"fight-and-firing-between-history-sheeter-and-mine-workers-due-to-bullying-orai-news-c-224-1-ori1005-126084-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दबंगई में हिस्ट्रीशीटर व खदान कर्मियों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दबंगई में हिस्ट्रीशीटर व खदान कर्मियों में मारपीट, फायरिंग
Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। मौरंग घाट पर दबंगई में हिस्ट्रीशीटर व खदान कर्मियों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तहरीर पर भी तीन लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के वक्त लेखपाल भी घाट पर नापजोख कर रहे थे।
कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी खुर्द गांव स्थित मौरंग खंड संख्या पांच पर बुधवार रात खदान कर्मियों व हिस्ट्रीशीटर में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे घाट पर मौजूद कर्मियों ने खलबली मच गई। घाट पर मौजूद युवकों ने किसी तरह घेरकर हिस्ट्रीशीटर से तमंचा छीनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर तमंचा भी बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में फायरिंग करने वाले आरोपी ने अपना नाम हमीरपुर जिले के कुपरा गांव निवासी हनुमान मिश्रा बताया है। पुलिस ने खदानकर्मी रिरूआ जलालपुर निवासी रामनिषाद की तहरीर पर हनुमान निषाद पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अमित सिंह, आंचल सिंह व रज्जन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अवधेश सिंह ने बताया कि खदान पर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।