फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Festival special trains run poorly, arriving hours late

Jalaun News: त्योहार पर बिगड़ी स्पेशल ट्रेनों की चाल, घंटों देरी से आईं

Wed, 08 Oct 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Festival special trains run poorly, arriving hours late
उरई। लखनऊ मंडल अमौसी स्टेशन पर हो रहे ट्रैक मरम्मत का काम के वजह से तीसरे दिन भी झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें कई घंटे देरी से संचालित हुईं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सबसे खराब हालत त्योहार स्पेशल ट्रेनों की है जो घंटों देरी से चल रही है।
विज्ञापन




मंगलवार को झांसी कानपुर ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की गति धीमी हो गई। इसमें मुंबई से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01017) निर्धारित समय सुबह के 9:27 बजे के स्थान पर दोपहर 2:22 बजे यानी पांच घंटा 22 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04138) चार घंटा 57 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12597) अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 25 मिनट, मुंबई से आसनसोल (पश्चिम बंगाल) जाने वाली त्योहार स्पेशल (01145) चार घंटा 7 मिनट देरी से आई। बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12521) करीब तीन घंटा देरी से आई। कटिहार से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09190) सवा दो घंटा, मऊ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01124) ढाई घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से आई। पुणे से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01481) दो घंटा अधिक देरी से आई। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को कई घंटे लगातार ट्रेनों में गुजारना पड़ रहे हैं। इसकी वजह से उन यात्रियों को अपने घर पहुंचने में सुबह की जगह रात के समय अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि त्योहार स्पेशल में यात्रा करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है। अधिक किराया देने के बावजूद भी जिस समय हम लोगों को पहुंचना है। वहां से कोई भी कनेक्ट ट्रेन नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से सड़क मार्ग से यात्रा करने में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि काम तेजी से किया जा रहा है। काम पूरा होते ही यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed