{"_id":"693c60128a065c08e10b93fe","slug":"fertilizers-are-being-sold-at-prices-higher-than-the-government-rate-and-the-department-is-unaware-orai-news-c-224-1-ori1005-137955-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सरकारी रेट से ज्यादा दामों पर खाद की बिक्री, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सरकारी रेट से ज्यादा दामों पर खाद की बिक्री, विभाग बेखबर
विज्ञापन
रामपुरा। ग्राम कंजौसा पचनदा में खाद की ओवररेटिंग थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग कार्रवाई से दूर है। यूरिया और डीएपी की किल्लत का फायदा उठाते हुए दुकानदार किसानों को महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं।
यूरिया का सरकारी मूल्य 266 रुपये है, जबकि दुकानदार इसे 400-450 रुपये में थमा रहे हैं। डीएपी का सरकारी रेट 1350 रुपये, लेकिन बिक्री 1550- 1600 रुपये तक की जा रही है। किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रतिष्ठित दुकानदार यूरिया के साथ नैनो यूरिया जबरन दे रहे हैं। विरोध करने पर मशीन की खराबी का बहाना कर दिया जाता है। किसानों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)