फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fear among people due to explosion of Anna cattle in the main market and highway

Jalaun News: अन्ना मवेशियों की मुख्य बाजार व हाईवे में धमाचौकड़ी से लोगों में भय

Fri, 23 Jun 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fear among people due to explosion of Anna cattle in the main market and highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा। मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद भी कस्बे की सड़कों पर अन्ना मवेशी घूम रहे हैं। मुख्य चौराहों व हाईवे पर अन्ना मवेशी बड़ी संख्या में घूमते नजर आ रहे हैं। जब इसकी पड़ताल की गई तो भूखे प्यासे अन्ना मवेशी घूमते मिले। अधिकारियों के मुताबिक अन्ना घूमने वाले मवेशी पशुपालकों की ओर से छोड़े हुए हैं। जिला प्रशासन अन्ना मवेशियों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। जिम्मेदारों ने अन्ना मवेशियों को बंद करने का अभियान कागजों में चला दिया। इस समय बेरी रोड, चतेला तिराहा, मेला मैदान, हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे, कदौरा-जलालपुर मार्ग सहित मुख्य सब्जी मंडी में अन्ना मवेशियों की चहलकदमी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। हैरत वाली बात है कि नगर पंचायत कार्यालय के समीप भी अन्ना मवेशियों के झुंड बना रहता है। फिर भी जिम्मेदारों को नजर नहीं आता। लोगों को हर समय खतरा बना रहता है। कई बार आपस में लड़ने के कारण वाहन, दुकानदारों का सामान आदि क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग चुटहिल हो चुके हैं। प्रभारी ईओ राधावल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान चला कर छुट्टा घूमने वाले पशुओं को गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article