फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Faults found in road constructed at the cost of Rs 9 lakh, DM reprimanded

Jalaun News: नौ लाख से बनी सड़क में मिली गड़बड़ी, डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Faults found in road constructed at the cost of Rs 9 lakh, DM reprimanded
उरई। नगर पालिका कालपी द्वारा वार्ड नंबर 5 में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण में पाया कि सड़क निर्माण में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) का प्रयोग ही नहीं किया गया है। इस पर नाराज डीएम ने तत्काल आदेश दिया कि इंटरलॉकिंग को उखाड़कर प्राक्कलन के अनुसार जीएसबी डालकर सड़क का निर्माण दोबारा कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम और ईओ को सख्त निर्देश दिए कि नगर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए। साथ ही सभी पूर्ण हो चुके कार्यों पर सीआईबी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि जनता को निर्माण की पूरी जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन अरविंद यादव, एसडीएम मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed