{"_id":"586d37c84f1c1b443615854c","slug":"father-and-son-climbed-onto-roadways-bus-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस बाइक सवार पिता-पुत्र पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस बाइक सवार पिता-पुत्र पर चढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र की रोडवेज बस से कुचलकर मौत के बाद जाम लगाए आक्रोशित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के यहां से बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र पर का तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरने के बाद बस उनके ऊपर चढ़ गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह रूरा गांव के पास हुए इस हादसे के दौरान पिता-पुत्र हेलमेट भी नहीं पहने थे। इससे उनके सिर में भी गहरी चोट लगी थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगाें ने
मृतकों के परिजनों को मुआवजे के लिए जाम लगा दिया। इस पर कई थानाें की पुलिस पहुंची लेकिन लोगाें ने जाम नहीं खोला। सूचना पाकर एसडीएम माधौगढ़ सुरेश चंद्र, सीओ नवीन कुमार पहुंचे और परिजनाें को रोडवेज की तरफ से एक लाख रुपये मुआवजा दिलाया। तब जाकर तीन घंटे बाद लोगाें ने जाम खोला। रेंढ़र थाना क्षेत्र के गांव खकसीस
निवासी गोविंद सिंह (60) अपने पुत्र भानुप्रताप सिंह (35) के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां बंगरा गांव गए थे। बुधवार सुबह दोनों घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़ेे नौ बजे उनकी बाइक जालौन-बंगरा रोड पर रूरा गांव के बाहर नहर के पास पहुंची। तभी जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनाें सड़क पर
विज्ञापन
गिर पड़े और बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में और परिचालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की जानकारी परिजनों के साथ लोगों का हुजूम जमा हो गया। इन लोगों ने
बस में तोड़फोड़ भी कर दी। ये लोग जाम लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर रेंढ़र- माधौगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणाें ने जाम नहीं खोला।
सूचना मिलने पर एसडीएम माधौगढ़ सुरेश चंद्र व सीओ नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगाें से बात की तो लोगाें ने बताया कि पिता पुत्र भूमिहीन हैं। ऐसे में जब तक उनके
परिजनाें को मुआवजा नहीं मिलेगा, वह जाम नहीं खोलेंगे। एसडीएम ने रोडवेज के एआरएम को मौके पर बुलाया। इस दौरान उन्हाेंने परिजनाें को एक लाख रुपये नकद देने के साथ आगे दुर्घटना बीमा के तहत मदद का भरोसा दिया। तब जाकर लोगाें ने शवों को उठने दिया। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक शराब के नशे में था
रोडवेज बस में सवार यात्रियाें के मुताबिक बस का चालक शराब के नशे में था और वह बस भगा रहा था। सवारियाें ने बताया कि मना करने के बाद भी वह नहीं माना। बताया कि इससे पहले बस जालौन के छह पुला पुल पर पलटते-पलटते बची थी।
बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
माधौगढ़ थाने में बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।