फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father and son accused of beating an old man to death were sent to jail

Jalaun News: वृद्ध की पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र भेजे गए जेल

Tue, 02 Sep 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father and son accused of beating an old man to death were sent to jail
फोटो 6- आरोपी तुलसीराम। स्रोत पुलिस
कोंच। तार काटने का विरोध करने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में आरोपी पिता व पुत्र को कैलिया पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतक के पौत्र ने पिता व बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चटसारी में शनिवार की शाम बालमुकुंद सिंह कौरव (80) ने पड़ोसी तुलसीराम केवट व उसके पुत्र छत्रपाल से अपने घर की बिजली की केबल काटने का विरोध कर दिया था। जरा सी बात पर पिता व बेटे ने लात-घूसों से उसकी बुरी तरह मारपीट कर दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पौत्र रसाल सिंह की तहरीर पर कैलिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को कैलिया पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पिता पुत्र पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed