फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fast speed car reverses, soldier dies

तेज रफ्तार कार पलटी, सिपाही की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fast speed car reverses, soldier dies
प्रतीकात्मक

कानपुर से लौट रहे सिपाही की कार आटा क्षेत्र में हाईवे स्थित मजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद परिजनाें को सूचना दी। परिजनाें ने यहां पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को झांसी ले गए। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम झांसी में करवाने की बात कहकर शव ले गए हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के गांव मझगुवां निवासी सिपाही मनोज कुमार (50) पुत्र परम सिंह झांसी में यूपी 100 में तैनात थे। बुधवार को वह अपनी रिश्तेदारी में कानपुर कार से गए थे। वहां से गुरुवार रात करीब 10 बजे झांसी लौट रहे थे। आटा हाइवे स्थित मजार के पास अचानक कार के सामने जानवर आ गया।
विज्ञापन


जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई और कार चला रहा सिपाही मनोज कुमार कार के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल आए और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए झांसी ले गए। परिजनाें का कहना था कि यहां पर समय लगता है, लिहाजा वह शव का पोस्टमार्टम झांसी में कराएगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed