{"_id":"5da4c1028ebc3e93c418c39a","slug":"farmers-will-learn-technical-farming-tricks-orai-news-knp519725194","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सीखेंगे तकनीकी खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सीखेंगे तकनीकी खेती के गुर
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शासन के निर्देश पर जिले में 21 अक्तूबर से रबी की फसल को लेकर किसान पाठशाला का आयोजन होगा। इसके लिए डीएम ने ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षणीय टीम का गठन कर अधिकारियों को नामित कर दिया है। नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों को तकनीकी खेती के गुर सिखाएं।
बता दें कि इस समय रबी की फसल का सीजन शुरू हो गया है। बुआई को लेकर जहां किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं कृषि विभाग भी तैयारी को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। यही वजह है कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में किसान पाठशाला को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई। कृषि उप निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि जिले की सभी चयनित दो ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा।
पाठशाला का पहला चरण 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक और दूसरा चरण 4 नवंबर से 07 नवंबर तक चलाया जाएगा। शासन से किसान पाठशाला के लिए प्राथमिक विद्यालय में दोपहर तीन बजे से लेकर 4.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बताया कि किसान पाठशाला में कृषि विशेषज्ञ तकनीकी खेती के गुर किसानों को सिखाए जाएंगे। पाठशाला की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं पाठशाला के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षणीय टीम का गठन कर दिया है। इसमें खंड विकास अधिकारी के साथ एक कृषि विभाग के अधिकारी को जोड़ा गया है। जो नियमित पाठशालाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।