फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers selling paddy at commission, silence at procurement centers

Jalaun News: आढ़त पर धान बेच रहे किसान, खरीद केंद्रों पर सन्नाटा

Mon, 21 Oct 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 21 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers selling paddy at commission, silence at procurement centers
20 दिन पहले खोले गए खरीद केंद्रों पर नहीं जा रहे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। कृषि उत्पादन मंडी समिति में 20 दिन पूर्व मोटे अनाज ज्वार, बाजरा के साथ ही धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। आधा माह बीतने के बाद भी मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, प्राइवेट व्यारियों के पास धान की काफी आवक हो रही है और अब तक लगभग 10 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
खरीफ की फसल में धान व मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा के साथ धान को किसानों से एमएसपी की दर पर खरीदने के लिए गल्ला मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। एक अक्तूबर को क्रय केंद्र का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पांडेय ने किया था। उन्होंने किसानों से अपील की थी कि किसान अपना अनाज बेचने के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। बल्कि किसान पंजीकरण के बाद निर्धारित समय व तारीख पर सीधे केंद्र पर आकर अपना अनाज बेच सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर शासन द्वारा निधारित सामान्य धान 2300 व ए वन ग्रेड का धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2625 रुपये, ज्वार हाइब्रिड 3371 व ज्वार मालदंडी 3421 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। केंद्र पर अब तक एक भी किसान धान, बाजार, ज्वार की फसल लेकर नहीं पहुंचा है। उधर, गल्ला मंडी के प्राइवेट व्यापारियों के पास बासमती ग्रेड का काफी धान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मंडी में इस ग्रेड का लगभग 10 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सरकारी क्रय केंद्र से बाजार के मूल्य ज्यादा होने और सरकार द्वारा निर्धारित प्रजाति के धान की इस क्षेत्र में उपज न होने के कारण सरकारी केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। जबकि व्यापारियों की आढ़त पर किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed