{"_id":"659d8eb27cf06e68c20b2aee","slug":"farmers-four-day-old-body-found-hanging-orai-news-c-224-1-ori1001-9433-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किसान का चार दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किसान का चार दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
सिरसाकलार। किसान का चार दिन पुराना शव भाई के मकान में रस्सी के फंदे से लटका मिला। दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी शैलेंद्र (50) का शव मंगलवार को उसके भाई के सूने मकान में फंदे से लटका मिला। भाई ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र खेती-किसानी करता था। उसके छोटे बेटे ने दो वर्ष पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। बड़ा पुत्र सुनील अलग मकान में रहता है। वह अपने भाई के सूने मकान में रहता था, लेकिन पिछले चार दिनों से वह घर से बाहर नहीं दिखा।
मंगलवार को जब मकान से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली थी। वह अपने भाई के मकान में अकेला ही रहता था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से गुमसुम सा रहता था। जिसके चलते उसने जान दी है। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।