फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers clashed with each other to sell wheat first

पहले गेहूं बेचने के लिए आपस में भिड़े किसान

Wed, 06 May 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers clashed with each other to sell wheat first
किसानों को समझाते तहसीलदार व नायब तहसीलदार - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे की मंडी स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर मंगलवार को अपनी-अपनी बारी को लेकर किसान आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर केंद्र प्रभारी ने तौल बंद करा दी। सूचना पाकर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व नायब तहसीलदार संजय कुमार पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

गोदाम फुल होने के कारण पीसीएफ क्रय केंद्र पर 29, 30 अप्रैल और 1, 3 मई को गेहूं खरीद बंद कर दी गई थी। जिससे इन दिनों के नंबर वाले किसानों की गेहूं खरीद नहीं हो पाई। मंगलवार को कई किसान एक साथ अपना-अपना ट्रैक्टर लेकर केंद्र पर पहुंच गए और पहले हम पहले हम को लेकर आपस में विवाद करने लगे। मामला बढ़ता देख केंद्र प्रभारी अवधलाल ने केंद्र पर तौल बंद करा दी। उन किसानों में से किसी ने तहसीलदार को सूचना दे दी। तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और समझा बुझा कर शांत कराया। परिसर में खड़े सभी ट्रैक्टरों को बाहर कराया और एक क्रम बनाकर किसानों के गेहूं की तौल शुरू कराई। केंद्र प्रभारी अवध लाल ने बताया कि तीन चार दिन गोदाम फुल होने के कारण तौल नहीं हो पाई थी, क्रम से सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed