फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer's body found hanging from an acacia tree

Jalaun News: बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Sat, 25 Apr 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from an acacia tree
कोंच। किसान का शव खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर पहुंचे लोगों ने शव फंदे पर लटका देखा तो खलबली मच गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था, इससे उसका घर में विवाद चलता था।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव निवासी किसान रामपाल (45) का शव शुक्रवार की सुबह खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रामपाल घर में अकेले था। रात में वह खेत की ओर गया और बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे, लेकिन नशे के आदी होने के चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। किसान की मौत से पत्नी गुड़िया के अलावा तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed