{"_id":"68fbd24f9aeb62984005f94b","slug":"farmer-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-truck-orai-news-c-224-1-ori1005-136083-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
उरई। जलालपुर के पास गुरुवार शाम युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट नहीं लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर चोट आई है।
कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव निवासी अनिरुद्ध (30) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को किसी काम से जलालपुर गया था। शाम को बाइक से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान जलालपुर के पास ही किसी ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भाई नीशू ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी रोशनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।