फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer riding a bicycle dies after being hit by an unknown vehicle

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bicycle dies after being hit by an unknown vehicle
फोटो - 24 मृतक अशोक की फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
कोंच। कैलिया मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी किसान अशोक सविता (50) किसी काम से उरई गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल कोंच में खड़ी कर बस से उरई की यात्रा की थी। लौटते समय उन्होंने कोंच से साइकिल लेकर गांव की ओर जाना शुरू किया। खैरी मोड़ के पास कोंच- कैलिया मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल अशोक को सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे -किशन और अंकुश हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed