{"_id":"68fd1a3f849d8a7eba0f3384","slug":"farmer-injured-in-bike-collision-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-136121-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ा
विज्ञापन
उरई। बाइक की टक्कर से घायल किसान की शुक्रवार रात झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी मलखान सिंह (70) खेती करते थे। उनके भतीजे मुकेश ने बताया कि बुधवार की शाम वह गांव के बाहर स्थित सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की रात किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुकेश ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। वह उनके साथ ही रहते थे। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।