फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer dies in bike collision

Jalaun News: किसान की बाइक की टक्कर से मौत

Tue, 03 Sep 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 03 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in bike collision
मुहम्मदाबाद। वृद्ध किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह खेत से मवेशी चराकर घर आ रहे थे। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर यूपी 112 पुलिस को को सौंप दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी मोहनलाल अहिरवार (70) सोमवार को मवेशी चराने खेत पर गए थे। जब वह घर लौट रहे थे, तभी उरई-राठ स्टेट हाईवे पर उरई से राठ त्रियोदशी में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवारों ने उन्हेंटक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मार कर भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे यूपी 112 के पीआरबी प्रभारी को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर डकोर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई है। जहां उन्होंने पूछताछ में अपने नाम उरई निवासी रामलला पांचाल व सागर पांचाल (21) बताए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध को टक्कर मारने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों की लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, परिजन वृद्ध को टक्कर मारने वाले युवकों पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही डकोर के अलावा, कोटरा व उरई कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे के लिए जाम की स्थिति बन गई।


बड़े बेटे की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
मृतक मोहनलाल की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उनके बड़े बेटे उदयवीर की भी वैष्णवी ढाबे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके साथी बृजेंद्र अहिरवार ने भी हादसे में अपनी जान गवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed