फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer collides with scooty divider, dies

किसान की स्कूटी डिवाइडर से टकराई मौत

Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer collides with scooty divider, dies
दयाशंकर की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। डीजल लेकर स्कूटी से खेत पर जा रहे किसान की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने पर सिर में गंभीर चोटें आने पर राहगीरों ने जिला अस्पताल में पहुंचाकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर झांसी रेफर कर दिया। परिजन झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसान के साथ स्कूटी से जा रहे युवक पर मारने का आरोप लगाया पर अभी तक तहरीर नहीं दी है। बताते हैं कि हादसे के बाद साथी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम दयाशंकर (48) पुत्र सरजू प्रसाद निवासी शांतिनगर, उरई अपने साथी युवक के साथ स्कूटी से अपने पैतृक गांव कपासी डीजल लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड के पहले पुलिया के पास पहुंची तो सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने होने पर सिर में चोटें आने से दयाशंकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद उसका साथी मौके से भाग गया। लहूलुहान हालत में सड़क में पड़े दयाशंकर को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सिपाही आदित्य शुक्ला व लक्ष्मण ने राहगीरों की मदद से घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। परिजन जब झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। दयाशंकर के बेटे अभय पटेल ने बताया कि उसके पास 25 बीघा जमीन है, जिसमें वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की मौत से पत्नी सुमन पटेल, बेटी अंकिता व बेटे अभय का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कूटी पर साथ जा रहे युवक पर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसआई योगेश पाठक का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

जिला अस्पताल में पंचनामा भर्ती पुलिस।

जिला अस्पताल में पंचनामा भर्ती पुलिस। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed