फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farewell to The Gajanan with the shouts of Maori

माोरया के जयकारों के साथ दी गजानन को विदाई

Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farewell to The Gajanan with the shouts of Maori
गणपति की शोभायात्रा निकालते भक्त - फोटो : amarujala
कदौरा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ और देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन जैसे भक्तिगीतों की धुन पर रविवार को शोभायात्रा निकालकर कदौरा में गणेशजी की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।एक सप्ताह से चल रहे गणेश महोत्सव को रविवार को समापन हो गया। रामलीला मैदान से मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ये इलाहाबाद बैंक, व्यासपुरा, पुराना थाना, बस स्टैंड  होते हुए बाजार में समाप्त हुई। डीजे की धुन पर भक्त नाचते हुए रंग गुलाल उड़ाते चल रहे थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी गुलाल भक्तों का स्वागत किया। भक्तों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी व शर्बत के स्टाल लगाए गए। शोभायात्रा मेें महेश प्रसाद गुप्ता, रवि शिवहरे, जामवंत सिंह, सुनील गुप्ता, निशांत चौरसिया, राहुल सविता, पिंटू सक्सेना, नंदकिशोर, अंकित अग्रवाल, नरेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। एसआई लखन सिंह, पृथ्वीराज सिंह सिपाहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed