फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fares are being charged more than double in sleeper buses

Jalaun News: मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिल रही मजदूरी, एसडीएम से शिकायत

Tue, 12 Aug 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fares are being charged more than double in sleeper buses
कोंच। ब्लॉक के ग्राम घुसिया निवासी मनरेगा श्रमिकों ने सोमवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसमें बताया कि उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव में गूल व नाली की सफाई कार्य सहित चकरोड व मेड़ बनाने का काम किया था। चार-चार माह की मजदूरी के रुपये अभी तक उन्हें नहीं मिल सके हैं। कई बार प्रधान व रोजगार सेवक से मजदूरी के रुपये देने की मांग की है लेकिन आजकल कहकर टरकाया जा रहा है। श्रमिकों का कहा कि जिन लोगों ने कार्य नहीं किया उन लोगों के बैंक खातों में फर्जी तरीके से रुपये डाल दिए गए हैं। श्रमिकों ने परिवार की आजीविका चलाने के लिए शीघ्र ही मजदूरी दिलाने की मांग एसडीएम से की है। इस दौरान देशराज, श्याम सुंदर, आशाराम, राजकुमार, देवेंद्र, रवींद्र आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed