फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members jammed after the death of a scorched youth

झुलसे युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Family members jammed after the death of a scorched youth
मृतक शैलेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बीते एक सप्ताह पहले महिला मित्र के घर पर संदिग्ध हालात में झुलस गए युवक को पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। झांसी मेडिकल कालेज में शनिवार की रात उसकी मौत के बाद परिजन रविवार को शव लेकर उरई आए। फिर सड़क पर शव रखकर हत्या का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति की मारपीट कर जलाकर हत्या की गई है। लगभग एक घटे तक लगे जाम से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। सीओ व कोतवाल के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने सड़क से शव को हटवाया और आरोपी पति पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी शैलेंद्र अहिरवार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रेखा नाम की महिला से उसकी नजदीकियां थीं। शैलेंद्र मटर तुड़ाई का ठेका भी लेता था। उसी की ठेकेदारी में रेखा भी काम करती थी, लेकिन भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच 24 जनवरी की रात शैलेंद्र राजेंद्र नगर में रेखा के घर गया था। वहां संदिग्ध हालात में आग से जल गया था। हालांकि यह बताया गया कि शैलेंद्र नशे की हालत में खुद पेट्रोल से भरी सीसी लेकर रेखा के घर गया था। वहां पर उसने खुद पर पेट्रोल उड़लेकर आग लगा ली थी। बाद में गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया। कई दिन जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसकी मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि रेखा ने षड्यंत्र कर शैलेंद्र को अपने घर बुलाया और फिर साजिश के तहत उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला करार देने की कोशिश कर रही है। रविवार को मोहल्ले के लोगों के साथ शैलेंद्र की पत्नी प्रीति व परिजन शैलेंद्र के शव को जिला अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद वहां तनाव के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सीओ संतोष कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस और जाम लगाए लोगों के साथ भी झड़प होती रही। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया आरोपी महिला रेखा व उसके पति किशुन निवासी राजेंद्र नगर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक से सिर पर पीछे गंभीर चोट थी।

शैलेंद्र की पत्नी प्रीति देवी जाम के दौरान रो-रोकर चिल्ला रही थी कि वह घटना के दिन 24 जनवरी से कई बार कोतवाली के कार्रवाई को लेकर चक्कर लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी थी। युवक शैलेंद्र की मौत से पत्नी प्रीति व बेटा यश, बेटी माही, भाई रोहित, चाचा चंद्रमोहन का रो रोकर बुरा हाल था। परिजन सड़क पर रखे शव पर सर पटक पटककर रो रहे थे। प्रीति बार-बार यही कह रही थी अब बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed