फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   falt 5th day there was lightning in the storm

आंधी में उड़ी बिजली 5वें दिन भी नहीं आई

Sat, 28 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 28 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
falt 5th day there was lightning in the storm
मुहम्मदाबाद में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आंधी में उड़ी बिजली पांचवें दिन शनिवार को भी ठीक नहीं हो सकी। कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोग बिना बिजली के परेशान हैं। बिजली नहीं आने से जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वहीं पानी की समस्या भी विकराल हो गई है। उधर, ग्रामीण विभाग में बिजली ठीक होने के बारे में जानकारी को फोन करते हैं तो कोई फोन नहीं
विज्ञापन


उठाता। इससे ये भी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर राहत कब तक मिलेगी। इसको लेकर भी ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ रहा है। बताते चलें कि 24 मई को आए आंधी तूफान के बाद से कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। तब से दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल है। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से पीने के पानी की
विज्ञापन


समस्या बढ़ गई है। लोग इस भीषण गर्मी में हांफते फिर रहे हैं। ग्रामीण पवन कुमार, सुनील पाठक, विक्रम राजपूत, शशिकांत, एजाद खांन, परशुराम राठौर, भइया जी, दिलीप शिवहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि का कहना है कि आंधी आने से बिजली गुल हुए पांच दिन बीत गए हैं। ऐसे में जहां गर्मी में गुजर करना पड़ रही है वहीं इंसानों के साथ मवेशियों को भी पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संदीप कौर से मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु कराए जाने की मांग की है।

गांव के बाहर पेड़ों तले बैठ रहे ग्रामीण
बिजली न आने से ग्रामीण भीषण गर्मी से राहत के लिए गांव के बाहर पेड़ों की छांव में बैठते देखे जा रहे हैं। गांव के हैदर बेग, मोहित, रिंकू, दीपेन्द्र आदि बताते हैं कि गांव की बिजली गुल हुए पांच दिन बीत गए हैं। ऐसे में गर्मी के दिन गुजारना बड़ा मुश्किल हो रहा है।


कोसों दूर चल कर पानी भरने पहुंचे लोग
ग्रामीणांचलों के कई हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए शनिवार को खासी भीड़ रही। हैंडपंप भी अब जवाब देते नजर आ रहे हैं। बिजली न आने से क्षेत्र में पानी के लिए त्राहि-त्राहि है। लोग साइकिलों, बाल्टियों और कंधे पर घड़े रख कर पानी भरते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed