फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fake pan masala found in the shop of business leader

व्यापारी नेता की दुकान में मिला नकली पान मसाला

Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fake pan masala found in the shop of business leader
कदौरा में खाद्य विभाग टीम का घेराव करते व्यापारी - फोटो : ORAI
कदौरा। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार कदौरा में व्यापारी नेता रवि शिवहरे की दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में नामचीन कंपनी का डुप्लीकेट पान मसाला बरामद किया है। टीम ने बरामद पान मसाला के नमूने लेने के बाद करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल सीज कर लिया। इस दौरान व्यापारी नेता ने कार्रवाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया, तो खाद्य विभाग के अफसरों ने पुलिस को बुला लिया। अधिकारियों का कहना है कि रवि शिवहरे के पास पान मसाला बेचने का लाइसेंस भी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में नामचीन कंपनियों के डुप्लीकेट पान मसाला की बिक्री किए जाने की सूचना पर अभिहित अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह भदौरिया ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने व्यापारी नेता रवि शिवहरे की दुकान व गोदाम में छापा मारा। टीम को दुकान से भारी मात्रा में दो नामचीन कंपनियों के डुप्लीकेट पान मसाला (गुटखा) बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे रवि ने साथियों के साथ टीम को कार्रवाई करने से रोका। इस दौरान व्यापारियों व खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र और आलोक वर्मा से नोकझोंक भी हुई। इस पर टीम ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद टीम ने दुकान व गोदाम की गहनता से जांच की। बरामद पान मसाला के नमूने लेने के बाद करीब डेढ़ लाख रुपये का माल सीज कर लिया। इसके अलावा टीम ने दुकान से प्रतिबंधित रंगीन कचरी, खुले तेल का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने थाना पहुंचकर व्यापारी नेता के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी का कहना है कि व्यापारी के यहां प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ के साथ कई ब्रांड के गुटखे भी मिले है। नमूनों को जांच के लिए भेजा दिया गया है। वहीं, पत्रावलियों की जांच कर वाणिज्य विभाग को भी जानकारी दी जाएगी। वहीं, कदौरा में ही हमीरपुर से जिले में आ रहे एक कंपनी का पान मसाला भी पकड़ा गया है। बरामद पान मसाला (गुटखा) का नमूना लेकर लगभग 30 हजार रुपये का माल सीज किया गया है। इधर, व्यापारी नेता रवि शिवहरे ने खाद्य विभाग की टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed