{"_id":"5f455aee8ebc3e3d1769aaf1","slug":"factory-area-will-be-developed-soon-will-get-two-crore-orai-news-knp578823283","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा फैक्ट्री एरिया क्षेत्र का विकास, मिले दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा फैक्ट्री एरिया क्षेत्र का विकास, मिले दो करोड़
विज्ञापन
कालपी स्थित औद्योगिक एरिया की सड़क
- फोटो : ORAI
कालपी। उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब कालपी औद्योगिक एरिया का चतुर्मुखी विकास होना सुनिश्चित हो गया है। शासन ने कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की पहल पर औद्योगिक एरिया के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे उद्यमियों में भी उत्साह है।
बता दें कि जनपद जालौन को औद्योगिक गति देने के उद्देश्य से 1980 में तरीबुल्दा इलाके में भूमि अधिग्रहीत कर यहां पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की गई थी। औद्योगिक क्षेत्र कालपी में वर्तमान समय में लगभग 18 हाथ कागज इकाइयों का संचालन होता है। उद्योग विभाग का प्रशासनिक भवन जीर्णशीर्ण हो चुका है व सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा न होने पर शाम होते ही उद्यमियों को इलाका छोड़ना पड़ता है और यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके साथ ही यहां न तो बिजली के पाल लगे है और न ही कुछ क्षेत्रों में अभी भी सड़कों को डाला गया है। जिससे उद्यमियों को तरह-तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक एरिया को सुचारु रूप से विकसित करने के लिए विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। विधायक ने बताया कि इसके लिए शासन ने दो करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आदि की प्रक्रिया भी पूरी करा ली है। जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी का निर्माण, आधुनिक तरीके से विभागीय प्रशासनिक भवन का निर्माण, लाइटिंग व पार्क आदि विकसित किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा उद्यमी औद्योगिक एरिया की ओर आकर्षित हों और यहां उद्यम लगाएं।
विकास होने से सुविधाएं बढ़ेंगी
हाथ कागज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि औद्योगिक एरिया का विकास होने से सुविधाएं बढ़ेंगी व उद्यमियों को छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
अभी तक औद्योगिक एरिया सिर्फ नाम का था
हाथ कागज उद्यमी नवीन गुप्ता ने बताया कि अभी तक औद्योगिक एरिया सिर्फ नाम का था। बाउंड्री तक न होने से हर समय खतरा बना रहता था, अब उद्योग विभाग का कार्यालय भी बनेगा, जिससे उद्यमियों को सहूलियत मिलेगी और फैक्टरियां लगेंगी।

नरेंद्र तिवारी- फोटो : ORAI

नवीन गुप्ता- फोटो : ORAI