{"_id":"61a710cc602cf1301f3846e0","slug":"expressed-displeasure-on-seeing-unfinished-work-orai-news-knp666978041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे छोड़े गए काम को लेकर नोडल अधिकारी नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे छोड़े गए काम को लेकर नोडल अधिकारी नाखुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी से आए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मालभाड़ा अतुल यादव ने मंगलवार को उरई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम करने वाली संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के छोड़े गए अधूरे कामों पर नाराजगी जताई। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक से बात करेंगे। यदि जल्द कमियां दूर नहीं हुईं तो संस्था के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। मालूम हो कि उन्हें रेलवे बोर्ड की तरफ से उरई स्टेशन का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सरकुलेटिंग एरिया में डीलक्स शौचालय की स्थापना के लिए नगर पालिका सभासद जयशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में प्रवीण निरंजन, जयदीप श्रीवास्तव, बॉबी, अतुल यादव आदि ने नोडल अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान प्रेस से उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के लिए रैंप सुविधा नहीं है। इसके लिए जल्द प्रयास करेंगे। लॉकडाउन के दौरान झांसी लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलवाने के बारे में कहा कि अधिकारियों से बात करके इस ट्रेन को चलवाया जाएगा। कई गाड़ियों में जनरल टिकट नहीं मिलने की बात पर बोले, इसे अधिकारियों के सामने रखेंगे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके खरे व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे