फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Executive engineer misbehaved with village head

Jalaun News: अधिशासी अभियंता ने ग्राम प्रधान से की अभ्रदता

Sun, 08 Oct 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 08 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Executive engineer misbehaved with village head
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एट। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने सहमति पत्र पर साइन न करने पर ग्राम प्रधान सोमई को जांच कराने एवं गांव की जल आपूर्ति बंद करने की धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है। सोमई पेयजल योजना के अंतर्गत गांव में हर घर पेयजल पहुंचाने के लिए पिछले दो सालों से गांव में दो मोहल्ले के लगभग तीन दर्जन घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण परेशान है। उन्होंने प्रधान के साथ मिलकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया था लेकिन उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। रविवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता ने विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र को सोमई गांव भेजकर ग्राम प्रधान से संपूर्ण गांव में जल संतृप्ति प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। प्रधान राजकुमार ने गांव की समस्याओं को बताकर उन्हें स्थलीय निरीक्षण भी कराया। दो मोहल्ले में पानी न पहुंचने की जानकारी भी दी और स्वीकृत पत्र पर हस्ताक्षर करने पर मना दिया। प्रधान ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता ने उन्हें कॉल करके हस्ताक्षर न करने पर अभ्रदता करके धमकी दी। ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed