फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Excitement celebrated on the landing of Chandrayaan

Jalaun News: चंद्रयान की लैडिंग पर उत्साह, मनाया जश्न

Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Excitement celebrated on the landing of Chandrayaan
जालौन। चंद्रयान 3 की सफलता से देश का कद बढ़ गया है, इसरो का सम्मान बढ़ा है। तो वहीं, आम जनता भी गर्व महसूस कर रही है। स्कूलों के अलावा कई जगह लोगों ने चंद्रायन की सफलता पर जश्न मनाया।
विज्ञापन


चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग ने लोगों में जोश भरा। 14 जुलाई 2023 को चंद्रमा की यात्रा पर निकले चंद्रयान-3 बुधवार को सायं लगभग 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इस मिशन के साथ ही चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करना वाला भारत चौथा देश बन गया है। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर जहां कई विद्यालयों को खोलकर इसका सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने अपने कम्प्यूटर, टीवी स्क्रीन और लैपटॉप पर चंद्रयान की लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। जैसे ही चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिंग की घोषणा हुई और टीवी स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी तिरंगा लहराते नजर आए तो लोगों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां भी दीं। मलकपुरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अमित द्वारा बिग स्क्रीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीकेडी एल्डि्रच स्कूल में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण हुआ। स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया, सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी, देवेश पाठक, अमित तिवारी, शिवम, सत्यम चतुर्वेदी, ममता वर्मा आदि की मौजूदगी में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। बच्चों ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग होते ही भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष के साथ खुशी मनाई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी जश्न मनाया गया।

तिरंगा लेकर खुशी मनाई
कोटरा
। चंद्रयान 3 के सफलता पर नगर पंचायत कार्यालय में खुशियां मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में कस्बा के नगर में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगाए गए। कस्बा कोटरा में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर लोगों में उत्साह था। सफलता के लिए कई जगह रुद्राभिषेक किया गया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सियासरण व्यास की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में सभी लोगों ने लाइव प्रसारण देखा।



व्यापारियों ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी
फोटो-29-खुशी मनाते व्यापारी।
उरई। चंद्रयान 3 की सफलता लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनि मंदिर में हवन पूजा की गई। इसके बाद घंटाघर चौराहा में पटाखे फोड़कर नगरवासियों को मिष्ठान वितरण किया। भारत माता की जयकारे के साथ कार्यक्रम सम्पन हुआ। इस दौरान डॉ दिलीप सेठ, हरिओम बाजपेयी, प्रदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रीति बंसल, हर्षवर्धन, साजिद खान, पवन तिवारी, ब्रजकिशोर गुप्ता, राधारमण समाधिया, राजेश लहारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed