फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,DM,vaccination,covid 19,CMO

35 केंद्रों पर 2614 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
exam,DM,vaccination,covid 19,CMO
ीआईसी स्कूल में परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर मिलाते परीक्षार्थी - फोटो : ORAI
उरई। रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले के 35 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में कुल 26,195 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उधर, तैयारी के बाद भी अधिकांश केंद्रों पर कोविड नियमों के पालन को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की गई। दोनों पालियों में कुल 2614 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा में पहली प्रथम पाली में 15,747 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1451 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, दूसरी पाली में 10448 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1163 अभ्यर्थियों को परीक्षा छोड़नी पड़ी। इस प्रकार कुल 26,195 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2614 ने छोड़ दी। सभी जिला प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। दस्तावेजों में गड़बड़ी की शंका या अभ्यर्थी की पहचान को लेकर कोई समस्या होने पर उनसे कड़ी पूछताछ की गई। कई अभ्यर्थियों की दूसरी आईडी देखकर उन्हें घुसने दिया।
विज्ञापन

--------------------
देर से पहुंचने पर नहीं दिया प्रवेश
परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना था। इस नियम के चलते जवाहर नवोदय विद्यालय समेत कई परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे कुछ परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए निराश होकर लौट गए। परीक्षा के दौरान स्मार्टफोन समेत अन्य सामग्री पूर्णतया प्रतिबंधित रही। टीईटी परीक्षा में पार्दर्शिता को ध्यान में रखते हुए तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों ने बीच-बीच में परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर चेकिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दूर के केंद्र वाले रहे परेशान
उरई। रविवार को कई परीक्षाथियों के सेंटर दूर होने से उन्हें इस गलन भरी सर्दी में निश्चित समय पर पहुंचना पड़ा। सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने शहर से दूर केंद्रों पर भी सर्दी से बचाव हेतु कोई इंतजाम नही किया था। इससे महिला परीक्षार्थियों के साथ आए उनके परिवार जनों को इस गलन भरी सर्दी में बैठना पड़ा।
----------------
बॉक्स
----
फोटो - 21 परीक्षा छूटने के बाद शहीद भगत सिंह चौैराहे पर लगा जाम। संवाद
परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम
उरई। टीईटी की वजह से शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। इसका परिणाम यह हुआ कि कई युवक-युुवतियों ने वाहन से उतरकर पैदल अपने केंद्र पर पहुंचना उचित समझा। शहर में एकदम हजारों परीक्षार्थियों के आ जाने से शहर के भगत सिंह चौराहे, कालपी स्टैंड, राठ रोड, कोंच बस स्टैंड, माहिल तालाब आदि जगह जाम में परीक्षार्थियों के अलावा शहर के वाशिंदें फसें रहे। इससे जगह जगह आवागमन प्रभावित हुआ।
---------------
फोटो 26 बस का इंतजार करते परीक्षार्थी। संवाद
अभ्यर्थियों को करना पड़ा बस का इंतजार
उरई। परीक्षा को लेकर जारी निर्देश में परीक्षार्थियों को परिवहन विभाग की तरफ से निशुल्क यात्रा की अनुमति थी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने सर्दी को देखते हुए बस से जाना ही मुनासिब समझा। पर सभी की परीक्षा साथ में छूटने से जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते दूसरी पाली में छूटे अभ्यर्थियों को एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
----
बोले अभ्यर्थी
--------------
फोटो 22- ममता देवी।
टीईटी देने हरदोई से आईं ममता देवी कहती हैं कि पिछली बार परीक्षा के निरस्त हो जाने से हम मायूस जरूर हुए थे। पर इसका फायदा यह रहा कि हम लोगों को और तैयारी करने का मौका मिल गया। इस बार पेपर अच्छा रहा।
-----
फोटो 23- सुनील कुमार।
उरई के हरदोई गूजर निवासी सुनील कुमार का कहना है कि परीक्षा को लेकर हम एक दिन पहले ही शहर में अपने रिश्तेदारी में रुक गए थे। क्योंकि मौसम के खराब हो जाने का डर था कि कही हम परीक्षा से वंचित ना रह जाएं।
-----
फोटो 24- विनीता।
विनीता बताती हैं कि इस बार केंद्र पर सख्ती थी। इसके चलते दो तीन बार चेकिंग की गई। कमरे में भी तलाशी ली गई और सामाजिक दूरी के तहत हम लोगों को क्लास में बैठाया गया। परीक्षा अच्छी हुई जल्द यह पड़ाव पूरा हो जाए।

----------
फोटो 25- पवन।
पवन बताते हैं हम अपने घर से समय से पहले ही निकल आए थे लेकिन पूरे शहर में परीक्षा को लेकर जाम की स्थिति बनी रही। अगर घर से समय से न निकलते तो शायद केंद्र के अंदर जाने की अनुमति ना मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed