{"_id":"68fd1a9811d4deb48e07fec5","slug":"even-after-13-days-the-accused-have-not-been-arrested-in-the-fake-fertilizer-case-orai-news-c-224-1-ori1005-136123-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नकली खाद मामले में 13 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नकली खाद मामले में 13 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
एट। नकली खाद बनाने के मामले में 13 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद पिरौना चौकी से 500 मीटर की दूरी पर बन रही थी। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने 13 अक्तूबर की रात सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद व एसडीएम ज्योति सिंह के साथ एट थाना क्षेत्र के पिरौना चौकी से पांच सौ मीटर दूरी पर बन रही नकली खाद के कारखाने पर छापा मारा था। वहां काम कर रहे सभी लोग भाग गए थे। टीम ने मौके से 102 बोरी डीएपी, 58 बोरी जिप्सम, 200 बोरी खाली, सिलाई मशीन बरामद किया था। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने पिरौना निवासी हरिपाल, विधाता यादव, दाता यादव, इंदल सिंह, जालिम सिंह, सेसा पूंछ निवासी छोटू उर्फ शुभ रिछारिया, ढेरी निवासी कृष्ण कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कालाबाजारी करने के लिए लगाई गई थी सोलर स्ट्रीट लाइट
बड़ी बात तो यह है कि जब प्लांट वर्षों से बंद व खंडहर पड़ा है तो इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट क्यों लगाई गई। यह लाइट वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगाई गई जो यूपी नेडा विभाग ने लगाई है। लोगों का कहना है कि नकली खाद बनाने में रोशनी की आवश्यकता पड़ती थी। लोगों का कहना है कि यह लाइट गांव के लिए आई थी लेकिन जिम्मेदारों ने मिलीभगत से इसे प्लांट पर लगवा दिया।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच